दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में सूचना पाने के लिए लगाई गई एक और आरटीआई खारिज कर दी है। डीयू ने इसके पीछे निजता को आधार बताया है। आरटीआई के तहत दिल्ली के अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद ने जानकारी मांगी थी। इस पर यूनिवर्सिटी ने जवाब देते हुए कहा, 'डीयू प्रत्येक विद्यार्थी की निजता बरकरार रखने का प्रयास करता है, क्योंकि यह विश्वासपूर्ण रिश्ते के तहत छात्र से संबद्ध जानकारी अपने पास रखता है।'
मोदी की डिग्री से संबंधित जानकारी देने से डीयू के इनकार के बाद इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मोदी की डिग्री को 'फर्जी' बताने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरटीआई पर विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए जवाब की एक प्रति रविवार को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सूचना देने से मना नहीं कर सकता। ट्वीट में कहा गया है 'इससे प्रधानमंत्री की डिग्री से संबंधित रहस्य और गहरा रहा है। अगर डीयू को लगता है कि यह निजी जानकारी है, तो उसे आरटीआई कानून के तहत प्रधानमंत्री को पत्र लिखना चाहिए और उनकी अनुमति लेनी चाहिए। डीयू सूचना देने से मना नहीं कर सकता।'
Thats the Q everyone asking. Does degree really exist? Did Jaitley n Shah present forged papers? https://t.co/mlI8gUz0ZV
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 19, 2016
Delhi University rejects another RTI query over PM Modi’s degree - https://t.co/LZlwEfAMXM pic.twitter.com/JzgLOjxtOG
— The Indian Express (@IndianExpress) June 19, 2016
Published by Yogender Kumar