प्रधान ने इंडिया एट 100 कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में कहा, दिल्ली की शिक्षा प्रणाली खोखली और नौटंकी है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 और 12 के छात्रों के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था को खोखली और नौटंकी करार दिया है।
विज्ञापन
आबकारी नीति को लेकर आप सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधान ने कहा कि उनके दोस्त, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली की शिक्षा प्रणाली पर प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स की स्टोरी को हाईलाइट करके अपनी चोरी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधान ने इंडिया एट 100 कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में कहा, "दिल्ली की शिक्षा प्रणाली खोखली और नौटंकी है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 और 12 के छात्रों के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "वे न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख को दिखाकर आबकारी नीति पर अपनी चोरी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति अलग है।"
पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली की स्कूलों को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। इसके एक दिन बाद आबकारी नीति में कथित अनियमितता को लेकर दिल्ली के उप मुख्ममंत्री के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। इसके बाद केजरीवाल, सिसोदिया और आप नेताओं ने इस कार्रवाई को न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट से जोड़ दिया था। इसके बाद केंद्र की भाजपा और आप के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया था।
हालांकि बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी स्टोरी को लेकर बयान जारी कर कहा पेड न्यूज के आरोपों को खारिज किया था और कहा कि उनके अखबार की स्टोरी निष्पक्ष और जमीनी रिपोर्टिंग पर आधारित है।