फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Delhi New Cabinet: कैसी है दिल्ली की नई सरकार, सबसे पढ़ा लिखा और सबसे युवा कौन, कितने मंत्री करोड़पति?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 21 Sep 2024 04:46 PM IST

सार

Delhi New Cabinet: दिल्ली में आतिशी मंत्रिमंडल ने शनिवार को शपथ ले ली। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री समेत कुल छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जानिए इनमें से कितने करोड़पति और यह कैबिनेट कितनी उम्रदराज है?
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की नई सरकार - फोटो : AMAR UJALA
देश की राजधानी दिल्ली में नई सरकार की ताजपोशी हो गई। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी ने दिल्ली की कमान संभाल ली। दिल्ली स्थित राज निवास में आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री बने हैं। 

आइये जानते हैं कि दिल्ली की सरकार कैसी है? इसके नए चेहरे कितने पढ़े-लिखे हैं? किसका कौन-कौन पेशा है?
विज्ञापन

दिल्ली की नई सरकार - फोटो : AMAR UJALA
देश की राजधानी दिल्ली में नई सरकार की ताजपोशी हो गई। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी ने दिल्ली की कमान संभाल ली। दिल्ली स्थित राज निवास में आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री बने हैं। 

आइये जानते हैं कि दिल्ली की सरकार कैसी है? इसके नए चेहरे कितने पढ़े-लिखे हैं? किसका कौन-कौन पेशा है?

आतिशी - फोटो : AMAR UJALA
कौन कितना पढ़ा लिखा?
मुख्यमंत्री आतिशी कैबिनेट में सबसे पढ़े लिखे चेहरों में हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से 2006 में एमएससी की है। आतिशी ने चुनावी हलफनामे में खुद को समाजसेवक बताया है। इसके अलावा दो अन्य मंत्री गोपाल राय और कैलाश गहलोत की शैक्षिक योग्यता भी परास्नातक है। गोपाल राय ने खुद का पेशा समाजसेवा तो कैलाश गहलोत ने राजनीति बताया है।



दो मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने खुद की शैक्षिक योग्यता स्नातक पेशेवर बताई है। कंप्यूटर साइंस में बीटेक सौरभ भारद्वाज पेशे से सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट हैं। इमरान हुसैन ने बिजनेस स्टडीज में स्नातक की डिग्री ली है और अपना पेशा राजनीति बताया है। वहीं सरकार में नया चेहरा मुकेश अहलावत 12वीं पास हैं और उनका पेशा व्यवसाय है। 

सौरभ भारद्वाज - फोटो : AMAR UJALA
मंत्रिमंडल की उम्र कितनी?
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट की औसत उम्र करीब 46 साल है। 2020 के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से जीतीं 43 वर्षीय मुख्यमंत्री आतिशी कैबिनेट में सबसे युवा हैं। बल्लीमारान सीट से विधायक इमरान हुसैन आतिशी से महज 18 दिन बड़े हैं। 50 साल के कैलाश गहलोत इस कैबिनेट में सबसे उम्रदराज हैं। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से विधायक हैं। इसके अलावा तीन अन्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज की उम्र 44 साल, मुकेश अहलावत की 48 साल और गोपाल राय की 49 साल है।

गोपाल राय - फोटो : AMAR UJALA
मंत्रिमंडल में कौन कितना अमीर?
कैबिनेट में संपत्ति के मामले में कैलाश गहलोत सबसे आगे हैं। 2020 के चुनावी हलफनामे में कैलाश ने अपनी कुल संपत्ति 46.07 करोड़ रुपये बताई। इस मामले में दूसरा स्थान सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत का है। मुकेश ने अपनी संपत्ति 6.18 करोड़ रुपये बताई थी। तीसरे स्थान पर बल्लीमारान से एमएलए इमरान हुसैन हैं जिनकी 2020 में संपत्ति 1.413 करोड़ रुपये थी। संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री आतिशी चौथे स्थान पर हैं। 2020 में आतिशी ने अपनी कुल संपत्ति 1.412 करोड़ रुपये बताई थी। पांचवें नंबर पर ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज हैं। सौरभ की 2020 में संपत्ति 1.09 करोड़ रुपये थी। इस कैबिनेट में सबसे कम संपत्ति वाले गोपाल राय हैं। 2020 के चुनावी हलफनामे में बाबरपुर विधायक गोपाल राय ने अपनी कुल संपत्ति 90.01 लाख रुपये घोषित थी।

 

कैलाश गहलोत - फोटो : AMAR UJALA
कितने मंत्री दागी?
2020 के चुनावी हलफनामे में आतिशी अपने खिलाफ एक केस दर्ज होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा 2020 के शपथ पत्र के अनुसार, गोपाल राय के खिलाफ भी एक केस दर्ज था। चुनावी हलफनामे के अनुसार, यह केस लखनऊ के हसनगंज थाने में दर्ज किया गया था।

इमरान हुसैन - फोटो : AMAR UJALA
2020 को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली की सत्ता संभाली। केजरीवाल के साथ छह मंत्रियों में इमरान हुसैन ने भी शपथ ली थी। इमरान हुसैन को खाद्य एवं आपूर्ति, चुनाव का विभाग का प्रभार दिया गया था। 

मुकेश अहलावत - फोटो : AMAR UJALA
दिल्ली की कैबिनेट में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट सुल्तानपुरी से जीते मुकेश अहलावत नया चेहरा हैं। मुकेश अहलावत ने कैबिनेट में राजकुमार आनंद की जगह ली, जिन्होंने आबकारी नीति घोटाले का विरोध करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next