फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Case: BRS MLC कविता को आज ईडी कर सकती है गिरफ्तार, केसीआर ने एजेंसियों के दुरुपयोग पर साधा निशाना

Sat, 11 Mar 2023 05:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद।

सार

तेलंगाना भवन में बीआरएस की एक विस्तारित आम बैठक को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईडी के अधिकारी मामले में पूछताछ के बाद कविता को गिरफ्तार कर सकते हैं। हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं। उन्हें कविता को गिरफ्तार करने दीजिए, लेकिन इससे हमारा मनोबल नहीं गिरेगा।

विज्ञापन
केसीआर की बेटी और विधायक के कविता। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को केंद्र पर अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केसीआर ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी बेटी और विधायक के कविता को जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन


तेलंगाना भवन में बीआरएस की एक विस्तारित आम बैठक को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईडी के अधिकारी मामले में पूछताछ के बाद कविता को गिरफ्तार कर सकते हैं। हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं। उन्हें कविता को गिरफ्तार करने दीजिए, लेकिन इससे हमारा मनोबल नहीं गिरेगा। यह कहते हुए कि केंद्र की भाजपा सरकार व्यवस्थित तरीके से बीआरएस नेताओं को निशाना बना रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने पार्टी के मंत्रियों और सांसदों के साथ इसकी शुरुआत की और अब उनकी बेटी को निशाना बना रही है।

उन्होंने कहा कि वे नोटिस जारी करके और छापे मारकर हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रहे हैं। फिर भी हम झुके नहीं हैं। केंद्र के दबाव की रणनीति के सामने झुकने का कोई सवाल ही नहीं है। हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक हम केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गिरा नहीं देते। दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कविता को समन दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी सामने आई है। समन में कविता को शनिवार को नई दिल्ली में पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बीआरएस प्रमुख ने तेलंगाना में जल्द चुनाव कराने की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव दिसंबर में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। आइए हम उसी के अनुसार अपनी पार्टी के कार्यक्रमों की योजना बनाएं। हम सरकार के कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार बैठकें करेंगे।

बता दें कि के कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगी। बीआरएस एमएलसी कविता ने बुधवार देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले ईडी ने उन्हें नौ मार्च को पूछताछ के लिए समन किया था।

अरुण और कविता का आमना-सामना कराना चाहती है ईडी
ईडी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता और हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने सोमवार को पिल्लई को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिल्लई ने ही पूछताछ में कविता का नाम लिया था।

कविता से पूछताछ कर चुकी है सीबीआई 
इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले ही बीआरएस नेता कविता से पूछताछ कर चुकी है। आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार की शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने की आबकारी नीति में कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया था, इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इसका खंडन किया है। वहीं, इस मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति को रद्द कर दिया था। साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें