कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया है।
आप विधायकों के लाभ के पद वाले मामले पर
माकन ने कहा कि 'भाजपा सरकार द्वारा मनोनीत-इलेक्शन कमिशन ने केजरीवाल पार्टी को मदद करने के लिए जानबूझकर 20 विधायकों को निलम्बित करने का प्रस्ताव राज्य सभा चुनावों के तुरन्त बाद कराया। यही नहीं इसके बदले भाजपा समर्थक एन.डी. गुप्ता को राज्यसभा सदस्य बनवा दिया।'
उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन ने राज्यसभा चुनाव से पहले
केजरीवाल की मदद कर चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की।
बीते दिनों डीडीसीए घोटाले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली को आड़े हाथों लेने वाले केजरीवाल की उनसे मुलाकात पर माकन ने ट्वीट कर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट किया 'बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं, वाह केजरीवाल जी वाह! क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा खत्म?'
बता दें कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद केजरीवाल ने डिनर का आयोजन किया था। जिसमें अरुण जेटली भी शामिल हुए थे। डिनर के बाद दोनों नेताओं को अलग अंदाज में देखा गया था।'
शुक्रवार को चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को लाभ का पद मामले में अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति के पास भेज दी। अब अंतिम फैसला राष्ट्रपति कोविंद के हाथ में है।