फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र के फैसले और संसद सत्र पर बनाई रणनीति

Mon, 22 Nov 2021 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीटिंग के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम संसद के आगामी सत्र में महंगाई का मुद्दा उठाएंगे। संसद सत्र की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की 25 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक होगी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में एक अहम बैठक की। इसमें कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र के फैसले और आगामी संसद सत्र पर रणनीति बनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, नवजोत सिंध सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, शक्तिसिंह गोहिल, अजय कुमार लल्लू, अनिल चौधरी और अन्य लोग कांग्रेस वॉर रूम में एकत्र हुए।

विज्ञापन


मीटिंग के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम संसद के आगामी सत्र में महंगाई का मुद्दा उठाएंगे। संसद सत्र की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की 25 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक होगी। वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बैठक में चर्चा हुई कि आने वाले दिनों में दिल्ली में महंगाई के विरोध में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें