रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, भारत हिंद महासागर क्षेत्र को सार्वभौमिक मूल्यों जैसे नेविगेशन की नियम-आधारित स्वतंत्रता व मुक्त व्यापार के साथ देखता है जिसमें सभी हित शामिल हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता पर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा में मजबूती के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा, कारोबार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय समुद्री क्षेत्र में शांति व स्थिरता कायम रखना बेहद जरूरी है। भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा में मजबूती के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, भारत हिंद महासागर क्षेत्र को सार्वभौमिक मूल्यों जैसे नेविगेशन की नियम-आधारित स्वतंत्रता व मुक्त व्यापार के साथ देखता है जिसमें सभी हित शामिल हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता पर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। दुनिया भर में तेजी से बदलते आर्थिक और राजनीतिक संबंधों के बारे में सिंह ने कहा, ये आर्थिक हित संबंधों में कुछ तनाव पैदा करते हैं।
इस कारण व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय समुद्री क्षेत्रों में शांति व स्थिरता बनाए रखने की अधिक आवश्यकता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सिंह ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार समुद्री हितधारक के रूप में सर्वसम्मति आधारित सिद्धांतों और एक शांतिपूर्ण, खुली, नियम आधारित और स्थिर विश्व व्यवस्था का समर्थन करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, केवल वे देश जिनकी नौसेनाएं मजबूत हैं, दुनिया भर में प्रभुत्व हासिल करने में सफल रहे हैं । मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी नौसेना हमारी समुद्री व राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सिंह ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले पांच वित्तीय वर्षों में नौसेना के आधुनिकीकरण बजट का दो-तिहाई से अधिक स्वदेशी खरीद पर खर्च किया गया है।