फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद: राजनाथ सिंह ने की PM मोदी की तारीफ; बोले- यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 14 May 2023 10:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजनाथ सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरता और हल्दीघाटी के युद्ध की बात की। उन्होंने कहा, महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाईं, लेकिन स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। यदि आप उनके समर्पण को समझते हैं, तो आप उनके समय को महाराणा काल (युग) कहेंगे, मुगल काल नहीं। हल्दीघाटी हो या गलवान घाटी, भारत का सिर हमेशा ऊंचा रहा है और रहेगा।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे औरंगाबाद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंचे। यहां वे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विश्व में भारत के बढ़ते रुतबे का जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


उन्होंने  आगे  कहा कि मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की थी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बात की। युद्ध कुछ समय के लिए रुका और यूक्रेन में भारतीय छात्र स्वदेश लौट सके। राजनाथ सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने वह किया जो कोई दूसरा देश नहीं कर पाया।



आगे बोलते हुए राजनाथ सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरता और हल्दीघाटी के युद्ध की बात की। उन्होंने कहा, महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाईं, लेकिन स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। यदि आप उनके समर्पण को समझते हैं, तो आप उनके समय को महाराणा काल (युग) कहेंगे, मुगल काल नहीं। हल्दीघाटी हो या गलवान घाटी, भारत का सिर हमेशा ऊंचा रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत का हथियारों का निर्यात जो 2014 में 900 करोड़ रुपये था, अब 16,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें