फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय: एमके 54 टारपीडो और एक्सपेंडेबल्स की खरीद के लिए अमेरिका के साथ किया करार

Fri, 22 Oct 2021 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय नौसेना की क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है।
विज्ञापन
पी-8आई विमान - फोटो : Boeing India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने एमके 54 टारपीडो और एक्सपेंडेबल्स; जैसे शाफ और फ्लेयर; की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार के साथ एक करार किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि यह खरीद भारतीय नौसेना की एंटी-सबमरीन युद्धक विमान पी-8आई के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत पर की जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के पास इस समय कुल 11 पी-8आई विमान हैं। इन विमानों का निर्माण अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने किया है। पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं के अलावा, पी-8आई विमानों को अपनी अग्रिम समुद्री टोही क्षमताओं के लिए जाना जाता है। प्रवक्ता ने कहा कि ये हथियार पी-8आई के आउटफिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें