भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल को बरार स्क्वायर श्रद्धांजलि दी। कर्नल की पत्नी और बेटी ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
तमिलनाडु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की बेटी ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। इससे पहले उन्हें बरार स्क्वायर श्मशान घाट में श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल को श्रद्धांजलि दी। कर्नल की पत्नी और बेटी ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इसी के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की पत्नी और बेटियों से मुलाकात की। इसस दौरान उन्होंने परिवार को दुख की घड़ी का सामना करने के लिए ढांढस बंधाया।
आंध्र प्रदेश: लांस नायक बीसाई तेजा का पार्थिव शरीर उनके आवास लाया गया
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस नायक बी.साई तेजा का पार्थिव शरीर चित्तूर में उनके आवास लाया गया। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: हवलदार सतपाल राय को दी श्रद्धांजलि
हवलदार सतपाल राय को बागडोगरा में श्रद्धांजलि दी गई। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि हवलदार सतपाल राय बिपिन रावत जी के पीएसओ के रूप में कार्यरत थे। हम सब के लिए ये बहुत ही पीड़ा देने वाला समय है।