फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Phones Alert: चीनी मोबाइल फोन से खतरा! खुफिया एजेंसियों ने चेताया, सैनिकों-उनके परिवारों को दी यह सलाह

Mon, 06 Mar 2023 09:18 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chinese Phones Alert: रक्षा खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि चीनी मोबाइल फोन के साथ सावधानी बरतने के लिए सैन्य संरचनाओं और इकाइयों को अपने कर्मियों को संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन
Chinese Phones Alert - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की रक्षा खुफिया एजेंसियों ने चीनी मोबाइल फोन से खतरे को लेकर आगाह किया है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच खुफिया एजेंसियों ने भारतीय सैनिकों के चीनी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की सलाह जारी की है।

विज्ञापन


रक्षा खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि चीनी मोबाइल फोन के साथ सावधानी बरतने के लिए सैन्य संरचनाओं और इकाइयों को अपने कर्मियों को संवेदनशील बनाना है। समाचार एजेंसी एएनआई को मिले दस्तावेजों के मुताबिक, सैन्य जासूसी एजेंसियों ने सैनिकों और उनके परिवारों को भारत के शत्रु देश के फोन खरीदने या उपयोग करने से दूर रखने को कहा है।

सूत्रों ने कहा कि सैन्य बलों ने चीनी मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की, क्योंकि खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर चीनी कंपनियों के मोबाइल फोन में मैलवेयर और स्पाईवेयर पाए जाने की जानकारी मिली है।। 
विज्ञापन


इन मोबाइल फोन से हो सकता है खतरा
खुफिया एजेंसियों ने परामर्श के साथ ऐसे मोबाइल फोन की सूची भी दी है, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इनमें ये चीनी मोबाइल फोन शामिल हैं-

  • वीवो 
  • ओप्पो
  • श्याओमी 
  • वन प्लस 
  • ऑनर
  • रियल मी 
  • जेडटीई 
  • जियोनी 
  • आसुस 
  • इनफिनिक्स  

इससे पहले भी खुफिया एजेंसियां चीनी मोबाइल फोन और एप्लिकेशन को लेकर सतर्क रही हैं और उनकी सलाह के बाद चीन में विकसित कई एप्लिकेशन सैन्य कर्मियों के फोन से हटाए गए थे। सेनाओं ने अपने डिवाइस में चीनी मोबाइल फोन और एप्लिकेशन का उपयोग भी बंद कर दिया है। भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर मार्च 2020 से सैन्य गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों ने एलएसी पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की है। कई दौर की सैन्य वार्ता के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सेनाओं के पीछे हटने पर सहमति नहीं बन पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें