महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधा है। उन्होंने वानखेड़े के पिता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे के संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। वानखेड़े के पिता ध्यानदेव कचरूजी वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ कथित तौर पर उनके परिवार को बदनाम करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का का दरवाजा खटखटाया था। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर सरकारी नौकरी पाने के लिए उनके जाति प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इससे पहले मलिक ने दावा किया था कि मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और काशिफ खान के बीच 'मजबूत संबंध' रहे हैं। उन्होंने एनसीबी के गवाह केपी गोसावी और दिल्ली के एक खबरी के बीच कथित चैट भी ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि ये चैट बताती हैं कि वो लोग कॉर्डेलिया क्रूज पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को फंसाने की योजना बना रहे थे।