फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case: ‘प. बंगाल सरकार ने लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की’, डॉक्टर के माता-पिता ने की आलोचना

Mon, 19 Aug 2024 12:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के बाद माता-पिता में काफी गुस्सा है। माता-पिता ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार मामले में जनाक्रोश को दबा रही है। 
विज्ञापन
महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के माता-पिता ने राज्य सरकार की आलोचना की है। डॉक्टर के माता-पिता ने कहा कि ममता सरकार ने बलात्कारी के खिलाफ जन आक्रोश को दबाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


माता-पिता ने चिंता जाहिर करते हुए यह भी कहा कि बेटी के शव को सही से नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि शव उस स्थिति में नहीं था, जिस स्थिति में घटना के बाद अस्पताल में पाया गया था। 

पिता ने शनिवार को उत्तर 24 परगना में अपने आवास सेकहा, "हम लोगों की आवाज को दबाने, न्याय के लिए आंदोलन को रोकने के किसी भी प्रयास की निंदा करते हैं । हमें उम्मीद है कि सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।"  
विज्ञापन


उन्होंने आगे स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, "विडंबरना यह है कि जहां एक ओर राज्य प्रशासन जघन्य अपराध के खिलाफ सड़क पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को दबा रहा है जो कि इसमें शामिल सभी लोगों के लिए सजा की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री खुद बलात्कार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतरी हैं।"

डॉक्टर के पिता ने इस बात की भी पुष्टि की कि बेटी अपने दैनिक अनुभवों को लेकर एक डायरी भी लिखती थी। यह पूछे जाने पर कि क्या डायरी के तीन से चार पन्ने गायब हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है। हमारे पास जो कुछ भी है उसके बारे में हम सीबीआई को सूचित करेंगे।"

 बंगाल पुलिस लोगों को जितना डराएंगी, न्याय के लिए आवाज तेज होगी: प्रधान
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ममता दीदी और उनकी पुलिस जितना लोगों को डराएगी, न्याय के लिए लोगों की आवाज उतनी ही तेज होगी।

ममता पर उठने वाली उंगली तोड़ दी जाएगी: मंत्री
\पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा एक बार फिर अपने बेलगाम बोल के कारण विवाद में आ गए हैं। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उंगली उठाने वालों की उंगुली तोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, जो लोग ममता बनर्जी को गाली दे रहे हैं, जो लोग ममता पर उंगली उठा रहे हैं और इस्तीफा दे रहे हैं, उन उंगलियों को पहचान कर तोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन



 

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें