फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल को नहीं मिली मंजूरी, डीसीजीआई ने खारिज किया डॉ. रेड्डीज लैब का आवेदन

Thu, 01 Jul 2021 02:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस की स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी नहीं मिली। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में रूस की सिंगल डोज वाली वैक्सीन स्पूतनिक लाइट के तुरंत आने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। रूस की स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी नहीं मिली। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भारतीय दवा नियामक संस्था ने डॉ. रेड्डीज लैब को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि भारत में फिलहाल स्पूतनिक-वी वैक्सीन से टीकाकरण हो रहा है।  



माना जा रहा था कि अगर स्पूतनिक लाइट के ट्रायल को मंजूरी मिल जाती और फिर इसे आपात इस्तेमाल की भी अनुमति मिल जाती तो यह भारत में मिलने वाला पहला एकल खुराक वाला टीका बन जाता। हालांकि, किन आधारों पर इसके ट्रायल को मंजूरी नहीं दी गई है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन


रूस में मिल चुकी है स्पूतनिक लाइट को मंजूरी
स्पूतनिक लाइट को लेकर रूस पहले ही इस टीके को मंजूरी दे चुका है और कई दूसरे देशों में इसका ट्रायल जारी है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्पूतनिक लाइट की एकल खुराक आने के साथ मौजूदा दो खुराक वाली स्पूतनिक-वी टीके की दूसरी खुराक में इस्तेमाल किया जाना वाला रिकॉम्बिनेंट एडिनोवायरस टाइप-5 (आरएडी-5) घटक के महत्व का मुद्दा भी गैर जरूरी हो जाता। 

सूत्रों ने कहा, ''सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर तैयार सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (सीईसी) ने आवेदन पर विचार-विमर्श किया। उसके बाद तीसरे चरण की मंजूरी देने से इनकार कर दिया।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें