फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पिता की हुई मौत तो बेटियों ने कोरोना की आशंका में शव को घर पर छिपाकर रखा

Fri, 06 Aug 2021 02:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

एक बेटी ने समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरी बहन आत्महत्या करने पहुंची तो पुलिस ने उसे बचा लिया। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में एक दिल दहला देने वाली दुखद घटना सामने आई है। बेटियों ने कोरोना से मौत की आशंका और क्वारंटीन होने के भय से अपने पिता का शव चार दिन तक घर में ही रखा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बेटियों को डर था कि पिता की मौत के बाद उनकी जांच की जाएगी और संक्रमित मिलने पर उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। अरनाला सागरी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने ने कहा कि सेवानिवृत्त राशन अधिकारी हरिदास सहरकर का क्षत-विक्षत शव बुधवार को विरार के गोकुल कस्बे में उनके घर से मिला।

पूरा मामला तब सामने आया जब सहरकर की छोटी बेटी स्वप्नाली ने दिन में नवापुर में समुद्र में छलांग लगा दी और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि सहरकर की रविवार को घर पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने इस डर से उनके शव को घर पर रख दिया था। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति की बड़ी बेटी विद्या ने नवापुर में समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली और उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें