फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन चलाने के लिए डाटा कलेक्शन का काम शुरू

Wed, 02 Sep 2020 01:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन N700S - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दिल्ली-वाराणसी के बाद दिल्ली-अहमदाबाद वाया जयपुर, उदयपुर बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली-अहमदाबाद 886 किलोमीटर ट्रैक के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इस रूट पर तेज रफ्तार ट्रेन चलाने के लिए मंगलवार को डाटा कलेक्शन के लिए टेंडर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली-अहमदाबाद वाया जयपुर, उदयपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के डीपीआर के लिए टेंडर किया गया जारी
अहमदाबाद-मुंबई ही नहीं अब देश के हर कोने में बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद रेलवे ने शुरू की है। रेलवे की योजना है कि सात व्यस्त रूट पर बुलेट ट्रेन चलाई जाए। इसके लिए दिल्ली वाराणसी (865 किलोमीटर) इसके डाटा कलेक्शन के लिए टेंडर जारी हो चुका है। दिल्ली-अमृतसर (435 किलोमीटर), वाराणसी-हावड़ा (760 किलोमीटर), चैन्नई-मैसूर (र35 किलोमीटर), मुंबई-नागपुर (753 किलोमीटर), मुंबई-हैदराबाद (711 किलोमीटर), दिल्ली-अहमदाबार (886 किलोमीटर) रेल रूट चुना गया है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरीडोर कॉरपोरेशन ने सात नये रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद को किया तेज 
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। फिलहाल डाटा कलेक्शन के लिए दिल्ली-वाराणसी और दिल्ली-अहमदाबाद के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दिल्ली-वाराणसी रूट पर डाटा कलेक्शन का काम तेजी से चल भी रहा है। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद-मुंबई के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलेगी। हालांकि इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण में आ रही अड़चन के कारण प्रोजेक्ट की रफ्तार सुस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें