फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में महिला से मालिश करवाने वाला दरोगा निलंबित

Sun, 19 Jun 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मालिश ने कर दी दरोगा जी की छुट्टी!
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में एक महिला से मालिश कराने वाले हरदोई के दरोगा संजय यादव निलंबित कर दिए गए हैं। मालिश कराते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी की जांच डीजीपी ने हरदोई के एसपी को सौंपी थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद दरोगा पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


हरदोई के कोतवाली नगर में तैनात उप निरीक्षक संजय यादव की पिछले दिनों की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे कोतवाली परिसर में ही एक महिला से मालिश करा रहे हैं। इस फोटो को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी ने हरदोई से एसपी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। एसपी की जांच में यह पाया गया कि ग्राम देवरिया थाना सुरसा जनपद हरदोई निवासी एक महिला औषधीय तेल बनाकर मालिश के जरिए इलाज करती है।

इसी महिला से संजय यादव ने भी मालिश कराई थी। कोतवाली परिसर में एक महिला से शरीर पर तेल की मालिश कराए जाने को अशोभनीय मानते हुए इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला काम बताया गया है, और मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने संजय यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें