बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से आरबीआई गवर्नर को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने कहा है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से ही राजन कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उनका यह फैसला इस बात की पुष्टि करता है।
उन्होंने आरबीआई गवर्नर के उस फैसले पर टिप्पणी करते हुए यह बयान दिया जिसमें राजन ने कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद फिर से शिक्षा के क्षेत्र में लौट जाने की बात कही थी। स्वामी ने कहा, 'बीजेपी के सरकार में आने के बाद से ही राजन कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे और उनका यह फैसला मेरे इश शक को सही साबित करता है।'
This only proves what I have always suspected that Rajan worked as a Congress agent since the BJP came to power: Subramanian Swamy,BJP
— ANI (@ANI_news) June 19, 2016
उन्होंने राजन पर लघु उद्योगों को बढ़ावा नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने (राजन ने) सभी लघु उद्योगों को धंधे से दूर रखकर हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।' गौरतलब है कि स्वामी पिछले कई महीनों राजन की नीतियों को लेकर उन पर सवाल उठाते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी शिकायत भी कर चुके हैं।