फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डेनमार्क की पीएम भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद से करेंगी मुलाकात

Tue, 05 Oct 2021 09:58 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि फ्रेडरिकसन  पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगी। उनकी रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात होगी। इसके अलावा वह थिंक टैंक, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगी।
विज्ञापन
डेनमार्क की पीएम मैट फ्रेडरिकसन। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिकसन 9 से 11 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर आएंगी। इन दो दिनों की यात्रा में दोनों देशों के बीच पिछले साल हुए ''ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप'' के विकास पर चर्चा होगी। इस यात्रा पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इससे दोनों देशों के दोस्ताना रिश्तों को मजबूती मिलेगी। दोनों देश के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, जल और कचड़ा प्रंबंधन की नई तकनीक, स्मार्ट सिटी के विकास आदि के क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन

''ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप'' की शुरुआत दोनो देशों के पीएम ने वर्चुअल सम्मेलन में शुरू की थी।  इसमें दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लेकर साझा सहयोग बढ़ाने की बात की थी। 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि  फ्रेडरिकसन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगी। उनकी रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात होगी। इसके अलावा वह थिंक टैंक, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगी। दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों और सहयोग बढ़ाने को लेकर बातें होंगी। इसके साथ ही दोनों देश क्षेत्र में एकदूसरे के समान हितों को लेकर चर्चा करेंगे। भारत और डेनमार्क के व्यापारिक रिश्तें काफी मजबूत माने जाते हैं। भारत में डेनमार्क की 200 से अधिक कंपनियां मौजूद है और डेनमार्क में भारत की 60 कंपनियां। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें