फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बेटे ने नहीं लिया केस वापस तो आरोपियों ने मां को बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत; चार पर हत्या का आरोप

Tue, 28 Nov 2023 11:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शैलेश कोली, रोहल कोली और उनके दो अज्ञात साथियों ने गीताबेन मारू पर स्टील के पाइप से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भावनगर में चार लोगों ने कथित तौर पर 45 साल की एक दलित महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे ने तीन साल पहले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले को वापस लेने से इनकार कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


स्टील के पाइप से हमला
पुलिस उपाधीक्षक आरआर सिंघल ने बताया कि शैलेश कोली, रोहल कोली और उनके दो अज्ञात साथियों ने गीताबेन मारू पर स्टील के पाइप से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

परिवार ने मचाया हंगामा
सिंघल ने बताया कि रविवार रात मारू की शिकायत पर शैलेश कोली, उसके दोस्त रोहल कोली और उसके दो अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, मारू के परिवार और स्थानीय दलित नेताओं ने भावनगर के सर तख्तसिंहजी जनरल अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तब तक शव लेने से इनकार कर दिया जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।
विज्ञापन


प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने स्टील के पाइप से मारा, जिससे महिला को कई चोटें आईं। वहीं, आरोपियों ने मारू के पति और बेटी को भी धमकी दी, जिससे उन्हें वहां से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लॉकडाउन के दौरान का मामला
कांग्रेस सांसद जिगनेश मेवानी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान भावनगर जिले के एक युवक गौतम मारू पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जैसे ही मामला अदालत में पहुंचा तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता को समझौते के लिए धमकाना शुरू कर दिया। हालांकि, गौतम के परिवार ने इससे साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें