फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Poonawalla: साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा; एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर

Fri, 17 Nov 2023 09:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि 82 साल के पूनावाला को गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट हुआ।
विज्ञापन
पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन सायरस पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे स्थित वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस पूनावाला को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यहां एक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया कि 82 साल के पूनावाला को गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट हुआ।
विज्ञापन


रूबी हॉल क्लिनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरवेज ग्रांट ने कहा कि साइरस पूनावाला को हल्का कार्डियक अरेस्ट हुआ और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। अस्पताल के सलाहकार अली दारूवाला ने एक बयान में कहा कि डॉक्टर साइरस पूनावाला को 16 नवंबर को हल्का कार्डियक अरेस्ट हुआ और शुक्रवार सुबह उन्हें रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि डॉ. पूनावाला की डॉ. पुरवेज ग्रांट, डॉ. मैकले और डॉ. अभिजीत खारदेकर की देखरेख में एंजियोप्लास्टी की गई। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं और अच्छे स्वास्थ्य में हैं। डॉ. पूनावाला साइरस पूनावाला ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं, जिसमें वैक्सीन निर्माता SII भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें