फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन: साइरस पूनावाला बोले- समय से हरसंभव मदद की वजह से जल्दी कोरोना का टीका ला पाए, इसमें सभी का अहम योगदान

Fri, 13 Aug 2021 03:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि हम नोवावैक्स के लिए लाइसेंस का इंतजार कर रहे हैं। हमारी साथी अमेरिकी कंपनी के यूएस FDA के साथ कुछ मुद्दे हैं, जिनके इस महीने के आखिरी तक खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि देश में जल्द कोरोना वैक्सीन लाने के पीछे कई वजहें रही हैं। इसमें हर किसी का अहम योगदान रहा है। सबसे बड़ी वजह समय से मदद, मंजूरी, इंडस्ट्रीज का प्रोत्साहन और लाइसेंस राज में कटौती रही है। इसके अलावा हमारे पास ड्रग कंट्रोलर हैं, जो दफ्तर के समय के बाद भी काम करते।
विज्ञापन


नोवावैक्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमें नोवावैक्स लॉन्च करने के लिए लाइसेंस नहीं मिल जाता, तब तक हम इसे बाजार में नहीं उतार सकते। हमारी साथी अमेरिकी कंपनी के यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के साथ कुछ मुद्दे हैं, जिनके इस महीने के आखिरी तक खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा, तो हमें भी इसे हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। जल्द से जल्द लाइसेंस पाने के हासंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह काफी कठिन प्रक्रिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें