फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Michaung: तमिलनाडु और पुडुचेरी में 3 से 6 दिसंबर तक भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 03 Dec 2023 03:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी रेलवे ने तमिलनाडु में तीन से छह दिसंबर तक 118 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार तीन से चार दिसंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Cyclone Michaung - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में बन रहे चक्रवात मिचौंग तूफान को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने इस तूफान के मजबूत होने की जानकारी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। चक्रवात मिचौंग चेन्नई को छोड़कर नेलोर और मछलीपट्टनम में मंगलवार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भारी तूफान के साथ दस्तक दे सकती है। 

विज्ञापन


अगले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट पर पहुंने की संभावना है। अलर्ट जारी होने के बाद पुडुचेरी सरकार ने पुडुचेरी, करईकल और यनम मेंकॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसी के साथ अन्य राज्यों को अपनी टीमों के साथ तैयार रहने की चेतावनी भी दी गई है। 

दक्षिणी रेलवे ने तमिलनाडु में तीन से छह दिसंबर तक 118 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार तीन से चार दिसंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में छह दिसंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल बालाचंद्रन ने कहा, 'चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टु जिले में भारी बारिश के आसार है। करीबन 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाए चल सकती है। तिरुवल्लूर और कुड्डालोर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। पांच दिसंबर तक मछुआरों को समुद्री तट के करीब जाने से मना किया गया है। पुडुचेरी और करईकल में 35 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।' इसी के साथ आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात मिचौंग को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की। उन्होंने सीएम रेड्डी से बातचीत के जरिए चक्रवात को लेकर सभी तैयारियों का जायजा लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सभी शीर्ष अधिकारियों को राज्य को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। 

तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी
आईएमडी के मुताबिक, आज और 4- 5 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की और चक्रवात 'मिचोंग' के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया और सभी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी शीर्ष अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि राज्य को हर संभव मदद प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें