गुजरात के कई हिस्सों में जलभराव
- फोटो : पीटीआई
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात में हाल की भारी बारिश के बाद अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। अहमदाबाद के कई हिस्से इस हफ्ते की बारिश के बाद पानी में डूब गए थे।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और नागरिकों को समस्याओं से राहत देने, बीमारियों से बचाने और जनजीवन को फिर से सामान्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अहमदाबाद और गांधीनगर के कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों के साथ फोन पर चर्चा की।
शाह ने अधिकारियों को बारिश के पानी की निकासी और सड़कों व नालियों की सफाई की प्रक्रिय को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया।