फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बाल यौन उत्पीड़न से जुड़ा वीडियो डालने पर यूट्यूब चैनल पर केस, महाराष्ट्र साइबर सेल की कार्रवाई

Thu, 11 Jan 2024 10:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो को अपलोड करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो पोस्ट पर महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने एक यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर में यूट्यूब चैनल के प्रतिनिधि का नाम दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आठ जनवरी को महाराष्ट्र पुलिस के साइबल सेल को नोटिस जारी कर जांच करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा कि एक यूट्यूब चैनल पर बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो अपलोड किए गए। जिसमें कई महिलाओं और नाबालिग बच्चे से जुड़े वीडियो भी डाले गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल के अधिकारियों ने जांच शुरू की। जिसमें पता चला की चैनल का संचालन महाराष्ट्र के पालघर के एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। हालांकि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले पर महाराष्ट्र सरकार की तुरंत कार्रवाई की सराहना की। एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अन्य राज्यों से भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की आशा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें