फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC Meeting: सभी नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनें, अंबिका सोनी ने कहा-पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं

Sat, 16 Oct 2021 04:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद पर अनौपचारिक विचार विमर्श हुआ। सोनिया गांधी ने जहां साफ कहा कि वह ही अध्यक्ष हैं तो बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं की राय थी कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालना चाहिए।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद मीडिया से बात करतीं अंबिका सोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कहा है कि सभी नेता सर्वसम्मति से इस राय के थे कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। वे बनते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर करता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं की इस मांग पर राहुल गांधी ने विचार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

शनिवार को अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की लंबे अंतराल के बाद बैठक हुई। बैठक के बाद अंबिका सोनी ने कहा कि जी-23 का बैठक में कोई जिक्र नहीं हुआ। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हम एकजुट हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी नेता एकराय से चाहते हैं कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सितंबर 2022 में शुरू होगी।
राहुल गांधी को चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का सुझाव
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक में जब वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि वह विचार करेंगे। राहुल ने यह भी कहा कि वह विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता चाहते हैं। कुछ पार्टी नेताओं ने कहा कि अध्यक्ष का चुनाव होने तक राहुल गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यसमिति ने तीन प्रस्ताव पारित किए, केंद्र पर साधा निशाना
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें एक राजनीतिक स्थिति, दूसरा महंगाई और तीसरा किसानों में गहराते असंतोष और देश के किसानों पर बर्बर हमले को लेकर है।
कांग्रेस विचारधारा का व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलेगा
वेणुगोपाल ने बताया कि हम कांग्रेस में शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। इसमें हर स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों, एक कार्यकर्ता से पार्टी की उम्मीद, चुनाव प्रबंधन, मौजूदा सरकार की विफलता का प्रचार व दुष्प्रचार का जवाब देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रघु शर्मा कपिल सिब्बल पर भड़के
राजस्थान के मंत्री व कार्यसमिति के सदस्य रघु शर्मा बैठक के बाद कपिल सिब्बल पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जो भी करना होगा कांग्रेस हाईकमान करेगा, लेकिन कोई नेता सड़क पर बोले, इससे मैं सहमत नहीं हूं। उन्होंने सवाल किया कि क्या अपने स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से और पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रखने की बजाए बाहर ऐसी बातें करने से क्या पार्टी मजबूत होगी? हाईकमान के सामने बात रखना और सुझाव देना सही तरीका है, लेकिन यदि आप खुद को पार्टी अनुशासन से परे मानते हैं तो यह सही नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें