फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट की मौत पर सीआरपीएफ की सफाई, कहा- शादी में दिक्कत के कारण उठाया कदम

Sat, 24 Aug 2019 10:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने सहायक कमांडेंट की मौत पर सफाई दी है - फोटो : ani
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने उन खबरों को खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि सहायक कमांडेट एम अरविंद ने रहन-सहन की खराब परिस्थितियों के कारण अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। सीआरपीएफ ने कहा कि सहायक कमांडेट एम अरविंद ने आत्महत्या की है। शुरुआती जांच के अनुसार उनकी शादी में कुछ दिक्कत होने की बात सामने आई है। इसके पीछे किसी प्रकार का कोई षड्यंत्र नहीं है। 

विज्ञापन

 


सीआरपीएफ ने स्पष्ट रूप से कहा, 'सोशल मीडिया पर ऐसी कुछ रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने रहन-सहन की खराब परिस्थितियों के कारण यह कदम उठाया है जो कि झूठ है।' शुक्रवार को राहुल पंडित नाम के यूजर ने ट्वीट करके कहा था कि सीआरपीएफ के सहायक कमांडेट एम अरविंद जो कश्मीर के अनंतनाग की 40 बटालियम में सेवारत थे उन्होंने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पिछली शाम को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मैंने एक सीआरपीएफ अधिकारी से बात की उन्होंने कहा कि उनके रहने की स्थिति शून्य से भी कम है।
विज्ञापन


एम अरविंद मामले में आगे की जांच के आदेश दिए गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को आज उसके गृहनगर भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें