फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

Sat, 24 Aug 2019 10:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
अमित शाह ने आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद में आईपीएस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम हैदराबाद के नेशनल पुलिस एकेडमी (एनपीए) में आयोजित किया गया था। यहां 70 आरआर अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण 18 दिसंबर, 2017 से शुरू हुआ था। इस बैच में 92 आईपीएस प्रशिक्षु शामिल थे जिसमें 12 महिला आईपीएस, 11 विदेशी अधिकारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

 
विदेशी अधिकारियों में से छह अधिकारी रॉयल भूटान पुलिस से और पांच नेपाल पुलिस के हैं। एनपीए के निदेशक अभय ने कहा, 'कैडेट्स को क्लासरुम और फील्ड में काफी कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। हर कैडेट ने 40 किलोमीटर का मार्च पूरा किया है। जिसमें 10 किलोमीटर पीठ पर वजन और हाथ में पांच किलो की राइफल लेकर चलना शामिल है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे बहुत सारे आईपीएस अधिकारी हैं जो मामूली पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं और वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।' एनपीए में पुलिस अधिकारियों को 20 महीने का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है। आईआईटी दिल्ली से स्नातक करने वाले गौश आलम को ऑल राउंड बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए गृह मंत्री से प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री बैटन मिला। 
विज्ञापन


अधिकारियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'मैं सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। उन्होंने 630 रियासतों को एकजुट किया था केवल जम्मू और कश्मीर बचा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हटाया गया है और जम्मू-कश्मीर शेष भारत की तरह पूरी तरह के एकीकृत हो गया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें