फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीसीबी: वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने को लेकर तकनीकी समाधान लाने के लिए स्टार्टअप को आमंत्रण

Sun, 09 Jan 2022 12:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी ने एक अधिसूचना में वायु गुणवत्ता निगरानी और डाटा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप या फर्मों से ऑनलाइन विचार आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश में वायु प्रदूषण को कम करने को लेकर तकनीकी समाधानों के प्रस्तावों के साथ आने के लिए स्टार्टअप को आमंत्रित किया है, जो कि वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


सीपीसीबी ने एक अधिसूचना में वायु गुणवत्ता निगरानी और डाटा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप या फर्मों से ऑनलाइन विचार आमंत्रित किए हैं। इन्हें 10 जनवरी तक सौंपना होगा। इसमें कहा गया, सीपीसीबी देश के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए वायु गुणवत्ता निगरानी और डाटा प्रबंधन के लिए विश्वसनीय प्रौद्योगिकी के विकास के क्षेत्र में स्टार्टअप या फर्मों की भागीदारी चाहता है।

इन तकनीकों का उपयोग हॉटस्पॉट की पहचान करने, वायु गुणवत्ता खाका, स्थानीय स्रोतों को एक करीबी नेटवर्क में तैनात करके और जनता के बीच वायु गुणवत्ता जागरूकता के लिए किया जा सकता है। निगरानी और डाटा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के उपयोग पर चर्चा और विश्लेषण के लिए वायु गुणवत्ता निगरानी और डाटा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप या फर्मों के साथ बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें