फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल से लगातार दूध दे रही गाय, कामधेनु का अवतार मान ग्रामीण कर रहे पूजा

Fri, 30 Sep 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औंछा (मैनपुरी)
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
 गाय की औसत उम्र ही 15-16 साल मानी जाती है, लेकिन कस्बे में एक गाय ऐसी भी है जो पिछले 15 साल से बिना गर्भाधान के लगातार दूध दे रही है। लोग कामधेनु का अवतार मान इसकी पूजा भी कर रहे हैं। हालांकि पशु चिकित्सकों का कहना हैं कि यह अजूबा नहीं है, हार्मोन के असंतुलित होने के कारण ऐसा हो जाता है। 
विज्ञापन


पौराणिक कथाओं में लगातार दूध देने वाली गाय कामधेनु का वर्णन आता है, जो देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक थी। लगातार दूध देने वाली ऐसी ही एक गाय कस्बे में चर्चा का विषय बनी हैं। लोग उसे कामधेनु का अवतार मानकर पूजते हैं। जिस किसी के भी घर के सामने यह गाय पहुंच जाती हैं, वह उसे खिलाए बिना वापस नहीं भेजते।

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कई सालों से उसी का दूध प्रयोग में लिया जा रहा है। गाय के मालिक टंकी मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि 18 वर्ष पूर्व उनके पिता ने एक जरसी गाय खरीदी थी। उसने एक बछड़े और एक बछिया (जुड़वा) को जन्मा था। बछिया को उन्होंने पाला और इसी ने करीब तीन साल बाद में एक बछड़ा जन्मा, तभी यह दूध दे रही है।
विज्ञापन


कई व्यापारी उनके पास आकर गाय खरीदने के लिए एक से दो लाख रुपये के बीच आफर दे चुके हैं, लेकिन गाय को नहीं बेचा। गाय प्रतिदिन पांच से सात लीटर दूध दे रही है।

 -हार्मोन असंतुलन की वजह से ऐसा हो जाता है। इस तरह के मामले देशी नस्ल की गायों में नहीं पाए जाते। जरसी और होल्स्टेन फेशियन नस्लों की गाय या उनसे क्रास गाय में इस तरह के मामले आ जाते हैं। इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। अच्छे खानपान और रख रखाव से ये लंबे समय तक दूध देती रहती हैं।
विज्ञापन

डाक्टर योगेश सारस्वत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें