कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : For Refernce Only
ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआई) ने तमिलनाडु के वेल्लूर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज को कोविशील्ड व कोवॉक्सिन की मिक्सिंग कर ट्रायल की इजाजत दे दी हैै। इसे लेकर दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीत विज का कहना है कि कि हमें इसे 'प्राइम एंड बूस्ट' रणनीति कहना चाहिए।
डॉ. विज का कहना है कि कोरोना महामारी से निपटने का यह भी एक समाधान है। इस तरीके से हमें महामारी के खिलाफ लंबे समय तक इम्यूनिटी मिल सकेगी। इसे लेकर विश्व में कई अध्ययन हो चुके हैं। हम इसे प्राइम एंड बूस्ट रणनीति कह सकते हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीसीजीआई ने कोविड वैक्सीन मिक्सिंग की स्टडी को अनुमति दे दी है। नीति आयोग के डॉक्टर वीके पॉल ने दी। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की एक विशेषज्ञ समिति ने 29 जुलाई को इस अध्ययन की सिफारिश की थी। कोरोना के खिलाफ दो अलग-अलग वैक्सीन के मिश्रण के इस्तेमाल को लेकर चर्चा लंबे समय से जारी है।
इससे पहले दो अलग-अलग वैक्सीन के मिश्रण को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने एक स्टडी की थी। आईसीएमआर ने कहा था कि दो कोविड वैक्सीन के मिलाने से बेहतर सुरक्षा परिणाम मिले हैं।