फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड-कोवॉक्सिन मिक्सिंग: वेल्लूर मेडिकल कॉलेज को ट्रायल की इजाजत, मिलेगी लंबे समय तक इम्यूनिटी

Wed, 11 Aug 2021 06:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दवा नियामक ने कोविशील्ड व कोवॉक्सिन के मिश्रण से नई वैक्सीन तैयार करने के लिए ट्रायल की इजाजत दे दी है। विशेषज्ञ का कहना है कि इसे 'प्राइम एंड बूस्ट' कहा जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआई) ने तमिलनाडु के वेल्लूर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज को कोविशील्ड व कोवॉक्सिन की मिक्सिंग कर ट्रायल की इजाजत दे दी हैै। इसे लेकर दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीत विज का कहना है कि कि हमें इसे 'प्राइम एंड बूस्ट' रणनीति कहना चाहिए। 
विज्ञापन


डॉ. विज का कहना है कि कोरोना महामारी से निपटने का यह भी एक समाधान है। इस तरीके से हमें महामारी के खिलाफ लंबे समय तक इम्यूनिटी मिल सकेगी। इसे लेकर विश्व में कई अध्ययन हो चुके हैं। हम इसे प्राइम एंड बूस्ट रणनीति कह सकते हैं। 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीसीजीआई ने कोविड वैक्सीन मिक्सिंग की स्टडी को अनुमति दे दी है। नीति आयोग के डॉक्टर वीके पॉल ने दी। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की एक विशेषज्ञ समिति ने 29 जुलाई को इस अध्ययन की सिफारिश की थी। कोरोना के खिलाफ दो अलग-अलग वैक्सीन के मिश्रण के इस्तेमाल को लेकर चर्चा लंबे समय से जारी है। 
विज्ञापन


इससे पहले दो अलग-अलग वैक्सीन के मिश्रण को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने एक स्टडी की थी। आईसीएमआर ने कहा था कि दो कोविड वैक्सीन के मिलाने से बेहतर सुरक्षा परिणाम मिले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें