महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सीरम संस्थान ने महाराष्ट्र को मई महीने में लगभग 13 से 15 लाख कोविशिल्ड टीका उपलब्ध कराने के लिए सहमति दी है। जबकि भारत बायोटेक ने करीब 4 लाख 'कोवैक्सिन' टीका उपलब्ध कराने की बात कही है। दोनों कंपनियां मिलाकर लगभग 18 लाख कोरोना का टीका उपलब्ध करा सकती हैं। राज्य को यह टीका उपलब्ध होने के बाद पूरी क्षमता से टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा। टोपे ने कहा कि राज्य में 45 साल से अधिक आयु वालों को टीका देने के लिए 4 हजार 200 टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए हैं। इसमें सरकारी के अलावा निजी अस्पताल भी शामिल हैं।