फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID In India: मौतें और नए मरीज दोनों बढ़े, 13,313 नए कोरोना मरीज मिले, 38 ने तोड़ा दम, आज होगी बैठक

Thu, 23 Jun 2022 09:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौतों का आंकड़ा भी बुधवार की तुलना में दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। बुधवार को 13 मौतें हुई थीं, वहीं गुरुवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 38 मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में 13,313 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 38 मरीजों की मौत हो गई। सक्रिय केस 83,990 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 2.03 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों की कोर टीम के साथ आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन

बुधवार के आंकड़ों की तुलना करें तो दैनिक संक्रमण दर 3.94 फीसदी से घटकर 2.03 पर आ गई है। हालांकि कल की तुलना में नए केस आज ज्यादा मिले हैं। बुधवार को 12,249 नए कोरोना मरीज मिले थे, जबकि, मंगलवार को 9,923 मामले सामने आए थे। मौतों का आंकड़ा भी बुधवार की तुलना में दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। बुधवार को 13 मौतें हुई थीं, वहीं गुरुवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 38 मौतें हुई हैं। 

10 राज्यों में 1000 से ज्यादा सक्रिय केस
देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। 10 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 1,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


43 जिलों में दैनिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा
केरल के 11, मिजोरम के छह और महाराष्ट्र के पांच सहित भारत के 43 जिलों में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। सूत्रों ने कहा कि 42 जिलों में, जिनमें राजस्थान के आठ, दिल्ली के पांच और तमिलनाडु के चार जिले शामिल हैं, साप्ताहिक संक्रमण दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है।

ओमिक्रॉन और इसके वैरिएंट जिम्मेदार 
किसी भी नए उभरते हुए वैरिएंट या सब-वैरिएंट की संभावना की जांच करने और संक्रमण के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए निर्देश जारी किया गया था। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रॉन और इसके वैरिएंट मुख्य रूप से बीए.2 (BA.2)और बीए.2.38 (BA.2.38) कोविड के मामलों में मौजूदा वृद्धि के पीछे हैं।  बीए.2 और इससे जुड़े वायरस 85 फीसदी मामलों में मिले हैं, 33 फीसदी सैंपल में बीए.2.38 मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें