हेल्थ-टेक स्टार्टअप हेल्थीफाईमी ने हाल ही में VaccinateMe.in नाम से एक वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर प्रश्नों की एक सीरीज शुरू की गई है। इसमें 18 से साल से ऊपर वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीन स्लॉट की अलग उपलब्धता, उपलब्ध वैक्सीन के प्रकार को लेकर सवाल शामिल हैं। वेबसाइट पर जाने वाले उपयोगकर्ता केवल अपने जिले या पिन कोड दर्ज करके जानकारी खोज सकते हैं। वेबसाइट आपको आयु समूह (18+ या 45+), टीके का प्रकार (कोविशील्ड या कोवैक्सीन) और इसे निःशुल्क या भुगतान करने लगवाना है, इस बारे में फिल्टर करने की सुविधा देती है। साथ ही स्लॉट खुलने पर एसएमएस या ईमेल के जरिये आपको अलर्ट किया जाएगा।
कोविन एप: वैक्सीन के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
भले ही आप वैक्सीन की उपलब्धता, टीकाकरण केंद्र या स्लॉट बुकिंग के बारे में किसी भी वेबसाइट पर जाते हैं, लेकिन वैक्सीन स्लॉट को ऑनलाइन बुक करने के लिए कोविन एप और वेबसाइट ही एकमात्र प्लेटफॉर्म है। एंड्राइड और आईओएस यूजर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से भी यहां तक पहुंच सकते हैं। कोविन प्लेटफॉर्म स्लॉट की उपलब्धता को खोजने का सबसे पारंपरिक तरीका प्रदान करता है। अपने क्षेत्र का पिन कोड डालकर आप कोविन के माध्यम से स्लॉट बुक करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी पता कर सकते हैं।
गेटजैब डॉट इन (Getjab.in) कोरोना वैक्सीन के बारे में पता करने के लिए बेहद ही रोचक प्लेटफॉर्म है। एक सिंगल-पेज वेबसाइट है, जिसे चार दोस्तों श्याम सुंदर, अजहर हुसैन, अक्षय और अनुराग द्वारा विकसित किया गया है। वेबसाइट केवल लोगों को उनके क्षेत्र में कोविड वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने के लिए ही बनाई गई है। वेबसाइट ओपेन करते ही आपको 'गेट नोटिफाइड' नजर आएगा। इसके ऊपर दिए गए कॉलम में नाम, जिला के नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। जैसे ही आपके क्षेत्र में वैक्सीन की उपलब्धता होती है, यह आपको मेल भेजती है। वेबसाइट पंजीकरण या किसी अन्य ईमेल के लिए कोई पुष्टि नहीं भेजती है।