कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन्हें निश्चिंत रहने का भरोसा दिया है। सीएम ठाकरे ने कहा- जो भी बाहरी राज्यों के मजदूर यहां हैं, वो निश्चिंत और निर्भीक होकर यहां रहें। डरने की कोई बात नहीं है। हम आपका पूरा ध्यान रख रहे हैं।
जो लोग इस पूरे मामले को लेकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, वो ध्यान से सुन लें, इस तरह आग से ना खेलें। ये राजनीति करने का वक्त नहीं है। मैं हर दल के नेता से संपर्क में हूं। सब इस लड़ाई में साथ हैं। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं वो भी समझ लें। उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र फडणवीस, नेता विपक्षमेरे चुनाव क्षेत्र में ही बान्द्रा टर्मिनस आता है। यहां बाहर से आकर कमाने खाने वाले लाखों लोग रहते हैं। इन्हें रहना, खाना नहीं मिल रहा है। इन अप्रवासी मजदूरों की अपेक्षा पूरी नहीं हुई। इसलिए ऐसा नजारा देखने को मिला है। मुंबई में लॉकडाउन की प्लानिंग अलग से होनी चाहिए जो यहां की सरकार नहीं कर रही है ।
बांद्रा में जो हुआ दुखद है। हमने राज्य सरकार से पहले ही प्रवासी मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था करने की अपील की थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया यह शर्मनाक है। राज्य के कुछ मंत्री अपनी जिम्मेदारी केंद्र पर डालने की कोशिश कर रहे हैं और मामले पर राजनीति कर रहे हैं यह ठीक नहीं है।