फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान

Mon, 19 Sep 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटों के अंदर देश में 4858 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48,027 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के अंदर देश में 4858 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48,027 पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,45,39,046 पहुंच गई है। 

 

24 घंटे में 18 नई मौतें दर्ज

कोरोना संक्रमण के कारण देश में बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके अलावा केरल में पूर्व में हुईं आठ मौतों को भी आंकड़ों में शामिल किया है। अब देश में कोरोना के कारण कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,355 पहुंच गया है। 

 

रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत पहुंचा 

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,735 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें