फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों बाद अस्पताल से लौटे डॉ. सुधीर, परिवार से दूर और घर के बाहर ही बैठकर पी चाय

Wed, 01 Apr 2020 03:53 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
डॉ. सुधीर देहरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में बंद हैं, लेकिन दुनियाभर के डॉक्टरों और नर्सों का काम बढ़ गया है। डॉक्टर कई- कई दिनों तक अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। वो लगातार कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में डटे हैं। इस बीच भोपाल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर देहरिया की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वो पांच दिनों के बाद वापस अपने घर आए और अपने परिवार के साथ चाय पी।

विज्ञापन


तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉ. सुधीर अपने परिवार से दूर बैठे हैं। पांच दिनों के बाद अस्पताल से लौटने के बावजूद उन्होंने घर के बाहर ही बैठकर चाय पी। वो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वो लगातार कोरोना वायरस को हराने की जंग में डटे हैं। सोशल मीडिया पर लोग डॉ. सुधीर को असली हीरो बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस डॉक्टर की निष्ठा की जोरदार तारीफ की है और कहा है कि उन्हें ऐसे चिकित्साकर्मी पर गर्व है। सीएम ने ट्वीट किया, 'मिलिए डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के सीएचएमओ हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों कोरोना वॉरियर्स को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।'
विज्ञापन

 

उनकी इस तस्वीर को देखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके हौसले को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अत्यंत शक्तिशाली, कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में जुटे सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मेरा सलाम।
 

दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर लिखा कि ये है देशभक्ति, अपने काम को निष्ठा से पूरा करना ही सच्ची देशभक्ति है, सच्ची पूजा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें