फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: तीन अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 03 Apr 2020 09:05 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी का भारत में कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2547 हो गई है। इनमें से 2322 सक्रिय मामले हैं, 162 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस जानलेवा वायरस से अब तक 62 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी दो अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
 
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 384 कोरोना पॉजिटिव केस
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि दिल्ली में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से तीन लोग मरकज से निकाले गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में अब तक 384 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, पांच अप्रैल की रात नौ बजे देशवासियों से चाहिए उनके नौ मिनट
प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच अप्रैल की रात नौ बजे सभी लोग घर की सभी लाइटें बंद करेंगे और चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोरोना वायरस के इलाज के लिए 31 हजार से ज्यादा डॉक्टर जुटेंगे
कोरोना वायरस की लड़ाई में 31 हजार से ज्यादा डॉक्टर जुटेंगे जिसमें सरकारी सेवानिवृत और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के भी डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा निजी फिजीशियन भी कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में सरकार का साथ देंगे। 
पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 129 हुई
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज 18 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मरीजों की संख्या 129 पहुंच गई है। इन 18 मामलों में से 10 केस मुरैना और सात केस इंदौर में मिले हैं। जबकि एक मामला छिंदवाड़ा में सामने आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।  
पढ़ें पूरी खबर

जम्मू कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 75 हुई
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जम्मू में एक और कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस के चार और संक्रमित मिलने से प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें