फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Bulletin: पंजाब में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ने समेत कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 10 Apr 2020 09:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में 6761 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 516 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस खतरनाक वायरस से अब तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 10 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा

विज्ञापन

पंजाब में कर्फ्यू और लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में लोगों को अब 20 दिन और घरों में ही रहना होगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया। साथ ही इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


देश में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट की कमी नहीं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल देश को एक करोड़ टेबलेट की जरूरत है और हमारे पास 3.28 करोड़ टेबलेट मौजूद हैं। देश में इस दवा का पर्याप्त भंडार है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों में पाया गया कोरोना वायरस
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार गंभीर श्वास संक्रमण (एसएआरआई) से पीड़ित कोरोना वायरस संक्रमित कुल 104 मरीजों में से 40 मरीज ऐसे पाए गए जिन्होंने न विदेश यात्रा की थी और न ही वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।
पढ़ें पूरी खबर

कोरोना पर स्थिति की समीक्षा के बाद ही विदेश से भारतीयों को लाया जाएगा
विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के मामले में केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत से अब तक 20,400 विदेशियों को वापस उनके देश भेजा जा चुका है। मगर विदेश से भारतीयों को लाने का फैसला समीक्षा के बाद लिया जाएगा। 
पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र के सांगली में 26 में से 24 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र से एक अच्छी खबर आई है। राज्य के सांगली जिले में 26 संक्रमितों में से 24 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इनमें से 22 लोग तो अस्पताल से वापस घर भी लौट चुके हैं। 
पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें