फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: डॉ. वीके पॉल की दिल्ली सरकार को सलाह, सतर्क रहें अगले तीन माह बहुत अहम

Fri, 23 Jul 2021 05:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना को लेकर नीति आयोग ने दिल्ली सरकार को फिर आगाह किया है। आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। अनलॉक में गतिविधियां बढ़ने से मरीज बढ़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने दिल्ली सरकार को फिर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण है। इस दौरान पर्याप्त सावधानी रखते हुए नजर रखी जाए। अनलॉक के दौरान गतिविधियां तेज होने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


इससे पहले डॉ. पॉल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की 9 जुलाई को हुई बैठक के दौरान सुझाव दिया था कि दिल्ली सरकार राजधानी में कोई भी यात्रा पाबंदी लगाने के पहले केंद्र सरकार से परामर्श करे। डॉ. पॉल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अनलॉक के बाद गतिविधियां बढ़ने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अभी संक्रमण दर निम्नतम है। उक्त बैठक के 20 जुलाई को जारी विवरण में यह बातें कही गई हैं। 

मुख्य सचिव विजय देव ने कहा कि कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट 12 राज्यों में मौजूद है और उत्तर भारत में संक्रमण दर उच्च है। उन्होंने याद दिलाया कि दिल्ली सरकार ने आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व महाराष्ट्र के आने वालों के लिए निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य करने जैसे प्रतिबंधात्मक कदम उठाए थे। पॉल ने सुझाव दिया कि चूंकि दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए अंतरराज्यीय आवाजाही पर किसी भी पाबंदी से पहले भारत सकरार की सलाह ली जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें