फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला IPS-IAS अफसरों की लड़ाई: अदालत ने सिंधुरी के खिलाफ टिप्पणियों पर लगाई रोक, रूपा डी को जारी किया नोटिस

Thu, 23 Feb 2023 05:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इससे पहले, बुधवार को रोहिणी के वकील ने मीडिया और रूपा को उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान देने और प्रकाशित करने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा की मांग की थी।
विज्ञापन
IAS रोहिणी सिंधुरी- IPS डी रूपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच की तनातनी सोशल मीडिया के बाद आखिरकार अदालत तक पहुंच गई। आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने आईपीएस अधिकारी रूपा डी सहित 60 उत्तरदाताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। सिंधुरी की ओर से 21 फरवरी को मुकदमा दायर किया गया था। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के बाद बेंगलुरु की 74वीं सिटी सिविल कोर्ट ने डी रूपा सहित सभी प्रतिवादियों को आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ 'अपमानजनक बयान' देने पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


अदालत ने प्रतिवादियों को जारी किया नोटिस 
गौरतलब है कि अतिरिक्त शहर सिविल और सत्र न्यायाधीश के समक्ष दोनों अधिकारियों के बीच तनातनी का यह मामला सुनवाई के लिए आया था। सिंधुरी ने मानहानि करने वाला बयान देने से रोकने के आदेश की मांग करते हुए आवेदन दायर किया था। कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते सभी प्रतिवादियों को रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से रोकते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी की है। मामले को अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च को सूचीबद्ध किया गया है। 

इससे पहले, बुधवार को रोहिणी के वकील ने मीडिया और रूपा को उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान देने और प्रकाशित करने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा की मांग की थी। अदालत को बताया गया था कि सेवा नियमों के मुताबिक रोहिणी ने राज्य के मुख्य सचिव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने रूपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है। दरअसल, रूपा ने रोहिणी के खिलाफ कई गलत काम करने के आरोप लगाए हैं और उनकी तस्वीरों को अन्य आईएएस अधिकारियों को भेजे हैं।
विज्ञापन


IPS रूपा ने शेयर की IAS रोहिणी की निजी तस्वीरें 
कर्नाटक की आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल कर दीं थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला आईएएस अधिकारी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिणी सिंधुरी ने 2021 से 2022 के बीच तीन आईएएस अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी थीं। 

एक दिन पहले भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप 
इससे एक दिन पहले आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। कहा था कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की है। 

सिंधुरी ने आरोपों को किया खारिज 
तस्वीरें वायरल होने के बाद महिला आईएएस सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि डी रूपा उनके खिलाफ एक झूठा अभियान चला रही हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, अगर मैंने ये तस्वीरें आईएएस अधिकारियों को भेजी हैं, तो वह उनके नामों का वह खुलासा भी करें। 

कहां से शुरू हुआ विवाद 
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के विधायक सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। बता दें, 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। बता दें, वर्तमान में डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के विधायक सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। बता दें, 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। बता दें, वर्तमान में डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें