फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: फाइनल में शाहीन अफरीदी के गेंदबाजी नहीं करने से अब तक नाराज हैं अख्तर, बोले- मैं अपना घुटना तोड़ लेता

Thu, 23 Feb 2023 04:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हुई थीं। फाइनल में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे। वह 2.1 ओवर ही फेंक सके थे। इससे पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अब तक नाराज हैं।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की टीम को पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसने ग्रुप दौर में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था। इसके बावजूद किसी तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहां उसने न्यूजीलैंड को हराया। दूसरी ओर, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हुई थीं। फाइनल में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे। वह 2.1 ओवर ही फेंक सके थे। इससे पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अब तक नाराज हैं।
विज्ञापन


अख्तर का मानना है कि अगर अफरीदी ने अपने कोटे को चार ओवर पूरे किए होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था। पाकिस्तान के सुनो टीवी को दिए इंटरव्यू में अख्तर ने कहा कि अगर वह शाहीन की जगह होते तो वह बाकी के दो ओवर और फेंकते, भले ही उन्हें हर गेंद के बाद इंजेक्शन ही लेना क्यों नहीं पड़ता। शाहीन ने अपने पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स को क्लीन बोल्ड कर दिया था।

अख्तर ने कहा, ''अगर मैं उसकी (शाहीन) की जगह होता तो उस 12 गेंद से मैं पाकिस्तान का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी बन जाता। नेशनल हीरो बन जाता। मैं बॉल करता, गिरता, घूटना टूटता, मुंह से खून आ रहा होता, मैं खड़ा होता, मैं इजेंक्शन लेता, मैं घुटने को शांत करता और फिर आकर गेंदबाजी करता। लोग कहते कि घूटना टूट जाएगा, मर जाओगे। मैं कहता कि मर जाना बेहतर है, लेकिन विश्व कप हाथ से न जाए।''
विज्ञापन


अख्तर ने आगे कहा, ''यह वह क्षण था जहां आप सुपरस्टार बन सकते थे। अगर मैं वहां होता तो मेरा घुटना टूट जाता। मैं इसे बाद में ठीक करवा लेता, लेकिन वह पल कभी वापस नहीं आएगा।'' घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से पहले एशिया कप से चूकने के बाद अफरीदी ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम में वापसी की थी। यह अनुमान लगाया गया था कि अफरीदी की वापसी विश्व कप के लिए जल्दबाजी में की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें