फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: हाईवे पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई एसयूवी, दंपती समेत चार की मौत

Sat, 13 Aug 2022 01:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, चंद्रपुर

सार

एसयूवी में ताडुलवार की पत्नी, साला और एक दोस्त भी यात्रा कर रहे थे। सामान खरीदने के बाद वापसी के दौरान हादसे के शिकार हो गए। चालक ने सड़क के बीच में बैठी एक गाय को बचाने की कोशिश करते हुए एसयूवी पर नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बीच हाईवे पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में बीती रात एक एसयूवी खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एसयूवी सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली हाईवे पर हुआ। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना स्थल साओली थाना क्षेत्र में आता है। मृतकों में गढ़चिरौली जिले में एक डीजे जॉकी पंकज बागडे (26) शामिल है। वह अपने दोस्त अनूप ताडुलवार (35) के साथ डीजे सामग्री खरीदने के लिए चंद्रपुर गए थे।  

साओली पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने बताया कि एसयूवी में ताडुलवार की पत्नी, साला और एक दोस्त भी यात्रा कर रहे थे। सामान खरीदने के बाद वापसी के दौरान हादसे के शिकार हो गए। चालक ने सड़क के बीच में बैठी एक गाय को बचाने की कोशिश करते हुए एसयूवी पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बागड़े और ताडुलवार के अलावा उनकी पत्नी माहेश्वरी (24) और मनोज तीर्थगिरिवार (29) की मौत हो गई। घायल की पहचान सुरेंद्र मेश्राम (23) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें