फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका, कनाडा समेत इन 20 देशों में बेची जाती है नागरिकता, आप भी खरीद सकते हैं

Tue, 18 Feb 2020 05:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में नए नागिरकता कानून को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आप पैसे देकर नागरिकता को खरीद सकते है। 
विज्ञापन
1 of 6
thailand
बीते कुछ महीने से देश में नागरिकता को लेकर जगह-जगह बवाल और बहस देखने को मिल रही है। संसद में नागरिकता संबंधी कानून में संशोधन भी किया गया ताकि दूसरे देशों से आने वाले किन लोगों को नागरिकता देनी है और किन्हें नहीं, यह सुनिश्चित किया जा सके। 

हालांकि इस दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां नागरिकता को लेकर किचकिच बिल्कुल नहीं है बल्कि उन्होंने तो इसे पैसा कमाने का एक अच्छा साधन बना लिया है। कुछ वर्षों पहले किसी भी देश के लिए दोहरी नागरिकता की अनुमति देना बेहद असमान्य माना जाता था। मगर यह अब लगभग सार्वभौमिक हो चुका है। इसलिए बहुत से लोग पैसे देकर दूसरे देशों की नागरिकता हासिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Canada
दुनिया के बहुत से देशों में अब नागरिकता के माध्यम से निवेश कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वर्तमान समय में यह लगभग एक लाख 75 हजार करोड़ रुपये का वैश्विक उद्योग बन चुका है। इस काम को आसान बनाने के लिए बाकायदा कई कंपनियां भी गठित हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Greece
ऐसी ही एक कंपनी है, हेनले एंड पार्टनर्स। इस कंपनी के अध्यक्ष क्रिश्चियन कॉलिन ने बताया कि उनका काम धनी व्यक्तियों और उनके परिवारों को अन्य देशों में निवास या नागरिकता प्राप्त करने में मदद करता है। 

4 of 6
New Zealand

नागरिकता देकर बढ़ाई देश की जनसंख्या

कॉलिन के मुताबिक चार साल पहले प्रशांत महासागर के एक छोटे से द्विपीय देश वनातू ने नई नागरिकता योजना की शुरुआत की, जिसके बाद इस देश का पासपोर्ट लेने वालों की संख्या में तेजी देखने को मिली। 
विज्ञापन

5 of 6
Turkey
कॉलिन ने बताया वनातू के पासपोर्ट धारकों को यह फायदा मिलता है कि वह लगभग पूरे यूरोपीय देशो में वीजा फ्री आवागमन कर सकते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में लोग वनातू के पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट से होने वाली कमाई से वनातू सरकार को बड़ा फायदा मिल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

किस देश में कितना खर्च

6 of 6
Malta
 

देश 

कितने में खरीद सकते हैं नागरिकता (रुपये लगभग में)

एंटीगा एंड बारबुडा 70 लाख रुपये
सेंट किट्स नेविस  एक करोड़ रुपये
मोंटेनेग्रो दो करोड़ रुपये
पुर्तगाल दो करोड़ 50 लाख रुपये
स्पेन चार करोड़ रुपये
बुल्गारिया चार करोड़ रुपये
माल्टा सात करोड़ रुपये
अमेरिका छह करोड़ 50 लाख रुपये (निवेश के रूप में, जिससे 10 लोगों को रोजगार मिले)
यूनाइटेड किंगडग 18 करोड़ रुपये
न्यूजीलैंड  14 करोड़ रुपये
साइप्रस 12 करोड़ 50 लाख रुपये
ऑस्ट्रेलिया सात करोड़ 50 लाख रुपये
तुर्की सात करोड़ रुपये
कनाडा पांच करोड़ 50 लाख रुपये
ग्रीस दो करोड़ रुपये
वनातू एक करोड़ रुपये
डोमिनिका 70 लाख रुपये
सेंट लूसिया 70 लाख रुपये
लताविया 52 लाख रुपये
थाईलैंड 10 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें