न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोट से उबर चुके हैं और फिर से क्रिकेट के मैदान में अपना दम दिखाने को बेताब हैं। बोल्ट भारत के खिलाफ वेलिंग्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से वापसी करेंगे और उससे पहले ही उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खुली चुनौती भी दे डाली है।