फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मालदीव-यूएई में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजे तीन जहाज, कोच्चि लौटेंगे

Tue, 05 May 2020 07:01 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि कोरोना के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के बीच मालदीव और यूएई में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तीन जहाज भेजे गए हैं। यह जहाज अपनी यात्रा पूरी कर कोच्चि लौटेंगे।

विज्ञापन





रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार ने मंगलवार की सुबह इन जहाजों को रवाना किया गया है। आईएनएस जलाश्व को मुंबई तट से जबकि उसके साथ सोमवार रात आईएनएस मगर को अपनी दिशा मोड़ने के लिए निर्देशित कर मालदीव के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि आईएनएस शार्दुल को भी अपनी दिशा बदलकर दुबई में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों ही जहाज वापस कोच्चि तट पर लौटेंगे। बता दें कि आईएनएस मगर और आईएनएस शार्दुल दक्षिणी नौसेना कमान के जहाज हैं, जबकि आईएनएस जलाश्व पूर्वी नौसेना कमान का जहाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें