फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

India Lockdown: लॉकडाउन के क्या हैं मायने, क्या होगा बंद, क्या रहेगा खुला, जानें सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन की नौबत आ गई है। कई शहरों समेत देश के 75 जिले इस समय लॉकडाउन हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कई जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। जबकि दिल्ली और बिहार में पूरी तरह से लॉकडाउन है। अब तक आपने हड़ताल के बारे में सुना है, कर्फ्यू के बारे में सुना है। मगर मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह लॉकडाउन क्या है? हमारे जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा? ऐसे कई सवालों के जवाब यहां जानें...

आखिर क्या है लॉकडाउन 

  • लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं। 
  • भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं। 
  • मगर लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 
  • इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी। 
  • इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी।

क्या पहले भी हुआ है लॉकडाउन

  • अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए पहली बार लॉकडाउन किया था। 
  • इसके बाद 2013 में बॉस्टन और 2015 में पेरिस हमले के बाद ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था। 

क्या-क्या सेवाएं बंद रहेंगी 

  • किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे। 
  • दिल्ली में डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। 
  • सभी दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे।
  • इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी।
  • किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल बंद रहेगा। सभी तरह के धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। 

क्या-क्या खुलेगा रहेगा 

  • दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे। 
  • अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे। 
  • इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी। 
  • किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
  • बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी। टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।

किन लोगों को छूट मिलेगी

  • पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे। 
  • स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा। 
  • जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा। 
  • नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे। 
  • मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी। 

क्या पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे 

जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
  • सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है। 
  • इसलिए जरूरत के हिसाब से इन्हें खोला जा सकता है। 
क्या निजी वाहन चला सकेंगे 
  • अगर बहुत जरूरी हो तो लॉकडाउन में भी निजी वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है। 
  • हालांकि बिना वजह बाहर घूमने पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। 
  • आपात व्यवस्था में एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं।  
क्या आप घूमने जा सकेंगे 
  • लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। 
  • इसलिए जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलें। 

क्या शादी-विवाह के कार्यक्रम होंगे 

दिल्ली का कनॉट प्लेस पड़ा सुनसान - फोटो : अमर उजाला
  • संक्रमण फैलने के डर से किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी। 
  • बहुत जरूरी होने पर आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। 
क्या निजी कर्मचारियों को काम पर जाना होगा
  • लॉकडाउन में सरकारी हो या निजी कंपनी सभी बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next