फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बोले- वैक्सीन लगी हो या नहीं...कोरोना से बचना है तो जरूरी हैं ये तीन काम

Sun, 16 May 2021 10:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने लोगों से कोरोना बचाव संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। राघवन ने कहा कि वैक्सीन लगवाई या नहीं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रखें और मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। महामारी हर दिन हजारों जिंदगियां निगल रही है और लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। हालांकि, पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। देश में कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। इस बीच, केंद्र सरकार में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने लोगों से कोरोना बचाव संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। राघवन ने कहा कि वैक्सीन लगवाई या नहीं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रखें और मास्क जरूर लगाएं।

विज्ञापन


देश में कोरोना के नए मरीजों की घटती संख्या के बीच विशेषज्ञ बार-बार सुझाव दे रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है, नहीं तो संक्रमण होने का खतरा बना रहेगा। 

केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया। राघवन ने ट्वीट किया, ''बेहद महत्वपूर्ण। चाहे कोरोना वैक्सीन लगवा ली हो या नहीं, लेकिन मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, वेंटिलेशन। बहुत जरूरी है। लोग अपना गार्ड न उतारें।''

 

विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर का आना तय 

इससे पहले, केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर को आने से नहीं रोका जा सकता है, लेकिन इससे कैसे बचा जा सकता है, ये लोगों पर निर्भर करता है।  हालांकि, अभी ये नहीं पता है कि तीसरी लहर कब आएगी। इसलिए हमें पहले से ही तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ेगा, वैसे-वैसे संक्रमित लोगों में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें