फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की आहट: महाराष्ट्र और केरल में तेजी से बढ़ रहे कोविड मरीज, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Tue, 13 Jul 2021 11:05 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र में 11 दिन यानी 11 जुलाई तक 88,130 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसे देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर का आगमन है। इससे पहले पहली और दूसरी लहर में भी इसी तरह के रुझान देखने को मिले थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन केरल और महाराष्ट्र में स्थिति इसके विपरीत है। 11 दिन यानी 11 जुलाई तक केरल में 1.28 लाख से अधिक और महाराष्ट्र में 88,130 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसे देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतने की जरूरत है। यह केरल और महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर का आगमन है। इससे पहले पहली और दूसरी लहर में भी इसी तरह के रुझान देखने को मिले थे।

विज्ञापन


केरल देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां पिछले 11 दिनों में 1,28,951  से अधिक संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी में 1-11 जुलाई के बीच केवल 870 मामले दर्ज किए गए हैं। 

केरल: इन जिलों में हालात चिंताजनक
केरल के मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड, कोझिकोड और थिसूर समेत 14 जिलों में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ गई है। मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड में कोरोना वायरस के केस नियमित तौर पर बढ़ रहे हैं, जबकि कोट्टयम और थिसूर में मामले न बढ़ रहे हैं न ही घट रहे हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र: इन जिलों में मिल रहे रोजाना 10 केस
महाराष्ट्र में पिछले दो सप्ताह में कोविड ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।  मुंबई, पुणे, कोल्हापुर और ठाणे में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां हर दिन 8,000 से 10 हजार के बीच मामले आ रहा है। 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद लोग हिल स्टेशन समेत अन्य जगहों पर घूमने निकल पड़े हैं, जहां कोरोना नियमों की जमकर उल्लंघन हो रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बाजारों और अन्य जगहों पर बढ़ रही भीड़ और लोगों के कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने पर चिंता जताई थी। साथ ही राज्य सरकारों को सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें